सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 एडमिट कार्ड 2022: सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएगी।
मुख्य बाते
- सीबीएसई टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी,
- स्कूलों द्वारा डाउनलोड किए जा सकते हैं
- एडमिट कार्ड परीक्षा पोर्टल पर दिए गए एडमिट कार्ड की जानकारी
CBSE 10वीं, 12वीं टर्म 2 के एडमिट कार्ड 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म 2 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ई-परीक्षा पोर्टल पर अधिसूचना के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से स्कूलों द्वारा ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं। टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से आयोजित की जाएगी। यह ऑफलाइन मोड में होगी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड 2022 को केवल स्कूलों की संबद्धता संख्या का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार सीबीएसई टर्म 2 के एडमिट कार्ड केवल स्कूलों द्वारा ही डाउनलोड किए जा सकते हैं। बाद में इसे सभी छात्रों को वितरित किया जाएगा। ऐसे में छात्रों को एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने स्कूल के अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए
- स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर, ई-परीक्षा टैब पर जाएं और फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है ‘परीक्षा 2021-2022 के लिए प्रवेश पत्र / केंद्र सामग्री’।
- लॉग इन करने के लिए अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- सीबीएसई परीक्षा के एडमिट कार्ड 2022 छात्रों की स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
DIrect Link for CBSE 10th, 12th, Term2 Admit Card 2022
यह होगा परीक्षा पैटर्न
सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा 50% पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी। टर्म 2 के पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के प्रश्न होंगे। इनमें केस बेस्ड, सिचुएशन बेस्ड, ओपन एंडेड शॉर्ट आंसर और लॉन्ग आंसर टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।